पटाखा जलाने को लेकर हो गया खूनी संघर्ष-: चाकू घोंपकर युवक की हत्या, 10 घायल, 2 पक्षों में चले थे लाठी-डंडे व फावड़े

Spread the love

ऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटीहारी गांव मे दीपावली की रात मातम में बदल गया। लक्ष्मी पूजा पंडाल के समीप पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

आरोप है कि एक पक्ष के दस से अधिक की संख्या में पहुचे महिला और पुरुष हमलावरों ने लाठी-डंडे, फावड़े व चाकू से हमला बोल दिया। जिससे एक पक्ष के दो सगे भाई सहित सात लोग घायल हो गए, इसमें एक युवक की मौत कुछ देर बाद अस्पताल ले जाते समय हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे घायल को अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार कटिहारी गांव के पश्चिमी तरफ लक्ष्मी पूजा पाण्डाल स्थापित है। जहां दीपावली की रात लगभग 9.30 बजे जुटे दो पक्षो में पटाखा फोड़ने का विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान देखते ही देखते लगभग 20 मिनट तक जमकर लाठी-डंडे व फावड़े चले।

इस दौरान अजय चौहान (20 ) पुत्र अरविंद चौहान को सर में गम्भीर चोटे आई। जिसे इलाज के लिये ले जाते समय उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर एएसपी अनूप कुमार सीओ घोसी जितेंद्र सिंह पहुंचे। घटना की विभिन्न पहलुओं पर पुलिस ने जांच कर ग्रामीणों से जानकारी ली।

और पढ़े  सूर्या हत्याकांड: सूर्या के कातिल असद को नहीं मिली गांव में दो गज जमीन, जानें कहां दफनाया गया ...

कोतवाली प्रभारी प्रमेंद्र सिंह मय फोर्स हमलावरों की तलाश व घटना में प्रयुक्त लाठी डंडे व फावड़े की तलाश करते रहे। एहतियात के तौर पर दोहरीघाट और कोपागंज थाने की फोर्स घटना स्थल पर जमी रही। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतक के परिजनों के अनुसार शिवलाल, प्रेम, राधेश्याम, नंदलाल, अजय, विजय, श्यामलाल और अंशिका, रागिनी भी इस हमले में चोटे आई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। हालांकि, घटना के बाद से हमलावर फरार है। घटना के बाद गांव मे सियापा छाया हुआ है। कोतवाल का कहना है तहरीर अभी नहीं मिली है, पुलिस ने दो टीम गठित कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Spread the love
  • Related Posts

    नोएडा की सोसायटी में लगी भीषण आग,दिल्ली के बाद अब नोएडा में हादसा, दूर तक दिखा काले धुएं का गुबार

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को एक हादसा सामने आया है। सेक्टर 75 स्थित एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में अचानक आग लग गई। आग सेक्टर 75…


    Spread the love

    UP- पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर HC ने सरकार से किए सवाल, प्रशासक नियुक्त करने पर उठाया सवाल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से…


    Spread the love