देहरादून: आपदा में उजड़े मजाड़ा के लोगों संग मनाई cm धामी ने दिवाली, दिवाली न मनाने का लिया था निर्णय।

 

आपदा में उजड़े मजाड़ा गांव के लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली मनाई। सीएम सोमवार को मजाड़ा पहुंचे। मजाड़ा के लोगों ने इस बार दिवाली न मनाने का निर्णय लिया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सोमवार को सहस्त्रधारा, देहरादून स्थित मझाड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने काली गाड़, मझाड़ा गांव एवं सहस्त्रधारा क्षेत्र के आपदा प्रभावितों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्र में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

 

मुख्यमंत्री प्रभावितों के घर पहुंचे और महिलाओं, बच्चों, और ग्रामवासियों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामवासियों की मांग अनुसार अधिकारियों को रिवर ट्रेनिंग करने के और गांव की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।

 

15 सितंबर को आई थी आपदा
गत 15 सितंबर को देहरादून के मजाड़ा-कार्लीगाड गांव में आपदा ने भारी तबाही मचाई थी। दोनों ही गांवों में सब कुछ तहस-नहस हो गया है। मजाड़ा में एक मजदूर सहित गांव निवासी अंकित की मौत हो गई थी। वहीं, कई लोगों के घर टूट गए हैं और रिजॉर्ट सहित कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

आपदा को एक महीना बीत गया लेकिन अभी तक भी मजाड़ा के लोग इस आपदा को भुला नहीं पाए हैं और न ही वहां पर जीवन पटरी पर आया है। जहां पूरा देश दीपावली के जश्न में डूबा हुआ है वहीं मजाड़ा के लोगों में आज भी मायूसी है।

 

और पढ़े  असम CM का हमला: बोले-जनता मोदी और बीजेपी के साथ, कॉकरोचों की बात करने का फायदा नहीं, विपक्ष कर रहा तमाशा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…