उत्तरकाशी Accident: अनियंत्रित होकर 120 मी. नीचे यमुना नदी में जा गिरा वाहन, दर्दनाक हादसे में चालक की मौत

 

डंपर यमुना नदी में गिरने से आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौगांव स्टोन क्रेशर के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। वाहन अनियंत्रित होकर रोड हेड से लगभग 120 मीटर नीचे यमुना नदी में जा गिरा।

डंपर में सवार चालक जगदीप, पुत्र चैन सिंह (30) निवासी ग्राम सुनारा, पुरोला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पुलिस, फायर सर्विस टीम और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव यमुना नदी से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा जा रहा है।

और पढ़े  रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…