दिवाली- इमरती बनाते नजर आए राहुल गांधी, मिठाई विक्रेता ने की कांग्रेस नेता से ये अपील

Spread the love

 

दिवाली के मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पुरानी दिल्ली की प्रसिद्ध घंटेवाला मिठाई की दुकान पर ‘इमरती’ और ‘बेसन के लड्डू’ बनाने का एक वीडियो साझा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और पूछा कि वे इस त्योहार को कैसे खास बना रहे हैं।

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किया और लिखा, पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है… खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं?

 

एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में राहुल गांधी ने दिवाली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, भारत खुशियों के दीपों से जगमगाए, हर घर में सुख, समृद्धि और प्रेम का प्रकाश फैले।

मिठाई विक्रेता ने राहुल से की शादी करने की अपील
घंटेवाला मिठाई दुकान के मालिक ने राहुल से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से लेकर प्रियंका गांधी तक सभी को यहां की मिठाई खिलाई है। इसके बाद दुकान के मालिक ने राहुल से कहा कि अब उनकी शादी के लिए मिठाई देने का इंतजार कर रहे हैं। गांधी इस बात पर बस मुस्कुरा देते हैं। इसके बाद कांग्रेस नेता ‘इमरती’ और ‘बेसन के लड्डू’ बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं। वीडियो में राहुल गांधी कहते नजर आ रहे हैं कि ये मिठाइयां पारंपरिक तरीके से बनाई जाती हैं और इसमें बहुत मेहनत और हुनर लगता है।

और पढ़े  केंद्रीय कैबिनेट में सात संकल्प समेत कई बड़े फैसले, वैष्णव ने बताया- अहमदाबाद मेट्रो फेज-2 को मंजूरी, अन्य फैसले क्या?

Spread the love
  • Related Posts

    नाविकों पर अमेरिकी हमले से भड़का भारत- US राजनयिक को फिर किया तलब, MEA ने दर्ज कराया कड़ा विरोध

    Spread the love

    Spread the loveभारत के विदेश मंत्रालय ने बड़ा और सख्त राजनयिक कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने भारत में अमेरिकी मिशन के प्रमुख जेसन मीक्स को तलब किया।  साउथ ब्लॉक…


    Spread the love

    मोदी सरकार के 12 साल: CM योगी बोले- पीएम मोदी ने देश को पॉलिसी पैरालिसिस और भ्रष्टाचार के दौर से बाहर निकाला

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित किया और प्रदर्शनी का उद्धाटन किया।…


    Spread the love