फतेहपुर के पटाखा बाजार में लगी आग, धमाकों से गूंजा इलाका…80 से अधिक दुकानें खाक, दमकल ने पाया काबू

 

फतेहपुर जिले के लोधीगंज हाईवे किनारे लगी पटाखा बाजार में रविवार दोपहर 12 बजे करीब आग लग गई। आग लगते ही पूरा इलाका धमाकों से गूंज उठा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय मौके पर सिर्फ एक छोटी दमकल की गाड़ी और खरीदारों की भीड़ एकत्र थी।

पटाखों के धमाकों से भीड़ में खलबली मच गई। इधर-उधर भागते लोग एक-दूसरे पर गिरकर चोटिल हुए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता, एक के बाद एक दुकानें आग की चपेट में आती चली गई। धमाके और धुंए के चलते हाईवे किनारे लोगों की भीड़ लग गई।

60 फीसदी दुकानें जलकर खाक
इससे आवागमन बाधित हो गया।  सूचना पाकर सीओ सिटी और भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां भी पहुंचने लगी, लेकिन तब तक 60 फीसदी दुकानें जलकर खाक हो चुकी थी। आग पर करीब डेढ़ घंटे के बाद काबू पाया जा सका।

घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहा
पटाखा बाजार के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के तारों को लेकर भी लोगों में दहशत रही।  आग की चपेट में आकर कई दो पहिया वाहन भी जल गए। हालांकि अभी तक घायलों के बारे में प्रशासन कुछ नहीं बता पा रहे है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

और पढ़े  पति ने सुहागरात पर रख दी ऐसी शर्त, अवसाद में पहुंची दुल्हन, ऐसी बात सुनकर किसी को भी आ जाएगी घिन
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी: घर के पास पड़ा मिला रिटायर्ड दरोगा का शव, रात में पुत्र ने पीटा था

    लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की गुप्ता कॉलोनी निवासी रिटायर्ड दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर से चंद…

    UP: नी-कैप में छिपाकर लाया 1.72 करोड़ का सोना, वंदे भारत से उतरा तस्कर, चारबाग स्टेशन पर इस तरह पकड़ा गया

    राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। वाराणसी से मेरठ…