ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा में गिरा युवक, दोस्तों के साथ आया था घूमने

Spread the love

 

षिकेश लक्ष्मण झूला निर्माणाधीन बजरंग सेतु से एक युवक गंगा में गिर गया। अपने दो दोस्तों के साथ युवक घूमने आया था। हादसे के बाद से युवक की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है।

लगातार चेतावनियों और रोक-टोक के बावजूद पर्यटकों का बजरंग सेतु पर आवागमन थमने का नाम नहीं ले रहा था। निर्माणाधीन पुल पर भीड़ और अव्यवस्था के कारण आखिरकार हादसा हो ही गया।

 

जानकारी के अनुसार, बृहस्पति्वार रात दिल्ली से आए तीन दोस्तों में से एक युवक निर्माणाधीन कांच के पुल पर चढ़ गया। इसी दौरान अधूरे हिस्से से फिसलकर वह गंगा नदी में गिर गया। बताया गया कि जिस स्थान पर वह गया था, वहां शीशे का कार्य अधूरा था।

पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा
सेतु निर्माण में लगे मजदूरों ने बताया कि पर्यटकों की भीड़ के कारण कार्य लगातार प्रभावित हो रहा था। कई बार पर्यटक न केवल रोकने पर झगड़ते थे, बल्कि कुछ खुद को वीआईपी बताकर अधिकारियों से शिकायत की धमकी देते थे।

 

दशहरे के दिन तो भीड़ ने बंद किए गए हिस्से के टीन शेड तक तोड़ दिए थे।निर्माण एजेंसी का कहना है कि पुल का कार्य अब अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रशासन को पर्यटकों के लिए निश्चित समय तय कर आवागमन नियंत्रित करना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।


Spread the love
और पढ़े  करीब 99 लाख हो जाएगा H-1B वीजा शुल्क: अमेरिका कर रहा तैयारी, भारतीयों पर पड़ेगा बड़ा असर
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़ से तबाही: 105 भारतीयों समेत 291 विदेशी पर्यटक लापता,7 की मौत, कई गांव तबाह

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरी नेपाल की भोटे कोशी नदी में बुधवार को अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें सात लोगों की शव मिले हैं। वहीं, 384 यात्रियों लापता है, जिनमें 291 विदेशी नागरिक…


    Spread the love

    टीएमसी के बागी सांसदों की बढ़ीं मुश्किलें, लोकसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा सचिवालय ने TMC के 20 बागी सांसदों को अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर अयोग्यता याचिकाओं पर नोटिस भेजकर सात दिनों में जवाब मांगा है। इन सांसदों…


    Spread the love