सीनियर से कॉलेज के वॉशरूम में दुष्कर्म करने के आरोप में छात्र गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Spread the love

बंगलूरू के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा के साथ उसके जूनियर छात्र ने कॉलेज परिसर के पुरुष वॉशरूम में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपी छात्र बीई के पांचवें सेमेस्टर में पढ़ता है और वह पीड़िता को पहले से जानता था, जो उसी पाठ्यक्रम में सातवें सेमेस्टर में पढ़ती है। आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

पीड़िता ने शिकायत में क्या आरोप लगाया?
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि घटना 10 अक्तूबर को हुई। दोपहर के भोजन के अवकाश के दौरान आरोपी ने उसे कई बार फोन कर आर्किटेक्चर ब्लॉक की सातवीं मंजिल पर मिलने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह वहां से लिफ्ट से जाने लगी, तो आरोपी उसके पीछे छठी मंजिल तक पहुंचा, जहां उसने उसे पुरुषों के वॉशरूम में घसीट लिया, दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

हनुमंतनगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत
पीड़िता ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया, जब उसकी एक सहेली ने उसे कॉल करने की कोशिश की। घटना के बाद छात्रा ने अपने दोस्तों को सब कुछ बताया। दोस्तों ने उसे माता-पिता को सूचित करने के लिए कहा। बाद में आरोपी ने उसे फोन करके पूछा कि क्या उसे ‘पिल’ (आपातकालीन गर्भनिरोधक दवा) चाहिए, लेकिन छात्रा ने कॉल काट दी। शुरुआत में डर और झिझक के कारण छात्रा ने कुछ नहीं कहा, लेकिन बाद में उसने अपने माता-पिता को सब बताया। इसके बाद 15 अक्तूबर को हनुमंतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (दुष्कर्म) के तहत दर्ज किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष अशोक ने की सरकार की आलोचना
कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता आर अशोक ने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध तेजी से बढ़े हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बिगड़गई। उन्होंने कहा कि बीते चारमहीनों में बालिकाओं पर  यौन हमलों के 979 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें से 114 से अधिक मामले केवल बंगलूरू में हैं।

और पढ़े  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा: न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे भागवत

अशोक ने इस विषय में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर को पत्र लिखकर दखल देने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, कर्नाटक में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सिर्फ चार महीनों में 979 यौन हमले। बंगलूरू में ही 114+ मामले। कांग्रेस सरकार की आपराधिक निष्क्रियता के कारण महिलाएं और बच्चे डर के माहौल में जी रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love