इतने सालों में पहली बार!:- विराट विश्व रिकॉर्ड तोड़ने के मुहाने पर, सचिन तेंदुलकर का महान कीर्तिमान खतरे में

Spread the love

भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उतरते ही एक ऐतिहासिक माइलस्टोन के बेहद करीब होंगे। यह मुकाबला सिर्फ उनके सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का नहीं, बल्कि एक 148 साल पुराने क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखने का मौका भी है। 36 वर्षीय पूर्व कप्तान अब केवल एक शतक दूर हैं उस रिकॉर्ड से जो आज तक किसी ने नहीं तोड़ा। यह रिकॉर्ड है किसी एक प्रारूप में सबसे ज्यादा शतकों का।

 

सचिन की बराबरी पर खड़े हैं विराट
विराट कोहली इस समय 51 वनडे शतक जड़ चुके हैं। यानी वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर हैं, जिनके पास टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं। अगर कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सीरीज में एक और शतक लगा देते हैं, तो वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने किसी एक फॉर्मेट में 52 शतक बनाए हैं। क्रिकेट इतिहास में अब तक सिर्फ दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं जिन्होंने किसी एक फॉर्मेट में 50+ शतक बनाए हैं और वे खिलाड़ी हैं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली।

 

कोहली का ऑस्ट्रेलिया में दबदबा
ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर कोहली का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 29 वनडे में 1,327 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.03 का और स्ट्राइक रेट 89+ का रहा है। इनमें पांच शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली पांच पारियां भी शानदार रही हैं। इस दौरान उन्होंने 54 रन, 56 रन, 85 रन, 54 रन और 84 रन की पारियां खेली हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में उनकी पिछली पांच पारियां 104 रन, 46 रन, 21 रन, 89 रन और 63 रन की रही हैं।

और पढ़े  2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

कोहली के नाम ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी खिलाड़ी द्वारा सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक (17) बनाने का भी रिकॉर्ड है। अब वह रोहित शर्मा के एक और रिकॉर्ड के करीब हैं हैं और यह है ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का। रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में चार शतक लगाए हैं, जबकि विराट के पास फिलहाल तीन शतक हैं।

तेंदुलकर बनाम कोहली
सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में कुल 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए। इनमें 51 टेस्ट, 49 वनडे शतक शामिल हैं। वहीं, कोहली अब तक 82 अंतरराष्ट्रीय शतक (51 वनडे, 30 टेस्ट, 1 टी20) लगा चुके हैं। अगर उनका फॉर्म बरकरार रहा, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि वे आने वाले वर्षों में सचिन के 100 शतकों के रिकॉर्ड की ओर भी बढ़ सकते हैं।

Spread the love
  • Related Posts

    करो या मरो मुकाबले में आज श्रीलंका का सामना करेगा पाकिस्तान, बारिश में धुला मैच तो किसे होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की जीत से पाकिस्तान की उम्मीदें भले ही जीवंत हो गई हैं, लेकिन अगर उसे सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में…


    Spread the love

    2026: महिला टी20 विश्वकप का पूरा शेड्यूल देखें, इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

    Spread the love

    Spread the loveअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को महिला टी20 विश्व कप 2026 के पूरे कार्यक्रम की घोषणा कर दी। 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स…


    Spread the love