पाकिस्तानी हवाई हमले में अफगानिस्तान के 3 क्रिकेटर्स समेत 8 लोगों की मौत, दोनों देशों में बढ़ा तनाव

 

अफगानिस्तान के सीमाई प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेटर्स समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि ये खिलाड़ी उरगुन से पक्तिका प्रांत के शाराना एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीनों खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून बताए और बताया कि हमले में पांच अन्य लोग भी मारे गए। एसीबी ने इसे पाकिस्तानी शासन द्वारा किया गया एक कायराना हमला बताया। इस हमले के बाद, अफगानिस्तान ने त्रिकोणीय श्रृंखला से अपना नाम वापस ले लिया। एसीबी ने हमले के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी।

 

हमले के खिलाफ राशिद खान ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
एसीबी ने बताया कि मैच के बाद वापस उरगुन लौटते हुए उन्हें निशाना बनाया गया। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने इसे अफगानिस्तान के खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया। बोर्ड ने हमले में मारे गए खिलाड़ियों के परिजनों के प्रति सांत्वना भी जाहिर की। अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान ने भी घटना पर दुख जताया और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले में मारे गए नागरिकों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं।’ राशिद खान ने कहा कि ‘नागरिक ठिकानों पर हमला पूरी तरह से अनैतिक और निर्मम है। यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है और इसके खिलाफ कार्रवाई होनी ही चाहिए।’

 

मोहम्मद नबी ने भी की आलोचना
राशिद खान ने एसीबी के पाकिस्तान के साथ त्रिकोणीय सीरीज न खेलने के फैसले की भी सराहना की। राशिद खान ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में राष्ट्रीय गौरव सबसे पहले आता है। अफगानिस्तान के एक अन्य शीर्ष क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी पाकिस्तान के हवाई हमले की तीखी आलोचना की और क्रिकेटर्स की मौत को पूरे अफगानिस्तान क्रिकेट परिवार पर हमला बताया।

और पढ़े  चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट
  • Related Posts

    चौथा टी20: भारत को 260 रनों का लक्ष्य, न्यूजीलैंड के लिए फिलिप्स ने लगाया शतक,भारत को शुरुआती झटका, सैमसन पहले ओवर की दूसरी गेंद पर आउट

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज हो रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।…

    भारतीय महिला टीम ने 121 रन से जीता मैच: दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे 207 पर ऑलआउट, मेजबानों ने बनाई अजेय बढ़त

    हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के शानदार शतकों के बाद बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे…