देहरादून- IPS लोकेश्वर सिंह ने पुलिस सेवा से दिया इस्तीफा, यूएन से संबद्ध संगठन में देंगे सेवाएं

Spread the love

 

 

ईपीएस अफसर लोकेश्वर सिंह ने मंगलवार को पुलिस सेवा से त्यागपत्र दे दिया। उनके त्यागपत्र को शासन की ओर से अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आईपीएस लोकेश्वर वर्तमान में पौड़ी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उनका चयन संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। उनके त्यागपत्र की पुष्टि करते हुए डीजीपी दीपम सेठ ने लोकेश्वर सिंह को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखंड पुलिस में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जिलों में उनकी उल्लेखनीय सेवाएं रही हैं। अब वे अपनी नई अंतरराष्ट्रीय भूमिका में संस्थागत अखंडता, शांति स्थापना और सतत विकास जैसे वैश्विक उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे। संगठन में सेवाएं देने से पहले उन्होंने पहली औपचारिकताओं के रूप से पुलिस सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है। डीजीपी दीपम सेठ ने उनके त्यागपत्र की पुष्टि की है।

उन्होंने लोकेश्वर सिंह को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोकेश्वर सिंह की इस नई नियुक्ति से भारत का प्रतिनिधित्व और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगा। उत्तराखंड में उन्होंने जिस तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है उम्मीद है कि उसी तरह से वह अपनी नई जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- CM धामी की घोषणा: महिला समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए बनेगा राज्य स्तरीय मार्केटिंग सेंटर
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love