मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर लगा जाम, 12 घंटे तक फंसे रहे 500 स्कूली छात्र

Spread the love

हाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को भीषण जाम लगा रहा। इस जाम के चलते करीब 500 स्कूली छात्र-छात्राएं करीब 12 घंटे तक जाम में फंसे रहे। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न स्कूलों की 12 बसें, जिनमें कक्षा पांच से लेकर दसवीं तक के छात्र सवार थे, करीब 12 घंटे तक जाम में फंसी रहीं। इससे बच्चे बिना भोजन-पानी के घंटों तक परेशान रहे।

मंगलवार शाम लगा जाम बुधवार सुबह तक भी नहीं खुल पाया
वसई के करीब मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी भीड़ के चलते जाम लग गया। हालात इस कदर खराब हो गए कि जाम में फंसे कई छात्र बुधवार सुबह करीब छह बजे अपने-अपने घर पहुंच पाए। इससे न सिर्फ छात्र बल्कि उनके परिजन भी खासे परेशान रहे। पुलिस ने बताया कि ठाणे और मुंबई के कई स्कूलों के छात्र मंगलवार को विरार के नजदीक पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक से लौटते हुए उनकी बसें जाम में फंस गईं। रात का समय होने के चलते छात्र कई घंटे तक बिना खाना-पानी के रहे।
बच्चों को हुई भारी परेशानी
स्थिति ये रही कि कई बच्चे रोने लगे। जाम में फंसे बच्चों के बारे में सूचना पाकर कुछ सामाजिक संगठनों ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को पानी और बिस्किट आदि दिए। साथ ही स्थानीय लोगों की मदद से गलियों आदि से निकालकर कुछ बसों को निकाला गया। पुलिस ने बताया कि अभी भी जाम पूरी तरह से नहीं खुला है। बच्चों के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की और मांग की कि भविष्य में इस तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Spread the love
और पढ़े  मुंबई में सट्टेबाजी एप का विरोध करने पर सोशल मीडिया क्रिएटर का अपहरण, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे
  • Related Posts

    यौन उत्पीड़न मामला: सरकारी अधिकारी की बेटी को बनाया शिकार, अब आरोपी जेल में मांग रहा है पिज्जा

    Spread the love

    Spread the loveनागपुर में तीन दिन पहले 12वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को किडनैप करके उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। उस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में…


    Spread the love

    आज जेन-जी और जेन-अल्फा से मोहन भागवत का संवाद, विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका पर होगी चर्चा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  के सरसंघचालक मोहन भागवत गुरुवार को दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक में भाग लेंगे, जहां वे नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण…


    Spread the love