Bihar: CM हाउस के बाहर धरने पर बैठे जदयू विधायक गोपाल मंडल, बोले-टिकट लिए बिना नहीं जाऊंगा

Spread the love

 

 

विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बंटवारे की सरगर्मी के बीच जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल सोमवार को अचानक सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने आए हैं और सुबह 8:30 बजे से वहां इंतजार कर रहे हैं। गोपाल मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं मुख्यमंत्री से मिलना चाहता हूं। मैं सुबह से इंतजार कर रहा हूं। मुझे चुनाव का टिकट मिलेगा। टिकट लिए बिना मैं यहां से नहीं जाऊंगा।

 

जदयू के वरिष्ठ नेता पर टिकट काटने का आरोप

गोपाल मंडल ने कहा कि जदयू के कुछ वरिष्ठ नेता मेरे खिलाफ राजनीति कर रहे हैं। वह मेरा टिकट काटना चाहते हैं इसलिए वह आजकल मेरे विरोधी अजय मंडल उर्फ बुलो मंडल के संपर्क में हैं। वह उन्हें टिकट देना चाह रहे हैं।मैंने सीएम नीतीश कुमार को अपना नेता माना है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह न्याय करेंगे। इधर, गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के इस कदम से जदयू खेमे में हलचल मच गई है। सूत्रों सीट बंटवारे के दौरान पार्टी के कई मौजूदा विधायकों में नाराजगी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ सीटों पर नए चेहरों को मौका देने की तैयारी चल रही है, जिससे पुराने विधायकों में नाराजगी है। इधर, सीएम हाउस के सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय को इस घटना की जानकारी दे दी गई है और गोपाल मंडल से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने पांचवें राउंड में बनाई बड़ी बढ़त, BJP का हाल खराब
  • Related Posts

    उपचुनाव Result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत, 19 हजार से अधिक वोटों से भाजपा को दी मात

    Spread the love

    Spread the loveजन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा के नीरज कुमार को 19 हजार से अधिक मतों के अंतर…


    Spread the love

    बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने पांचवें राउंड में बनाई बड़ी बढ़त, BJP का हाल खराब

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी छोड़ी हुई विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी को दे पाते हैं या बिहार में प्रशांत किशोर नाम के नए विधायक बनने…


    Spread the love