देहरादून- राज्य में अब बच्चों को दिए जाने वाले पैरासिटामोल सिरप की जांच शुरू, 9 सैंपल भेजे

Spread the love

 

 

त्तराखंड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कफ सिरप के बाद बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल सिरप की जांच के आदेश दे दिए हैं। रविवार को मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण कर विभागीय टीम ने पैरासिटामोल सिरप के नौ सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे हैं।

एफडीए के अपर आयुक्त व राज्य ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में विभागीय कार्रवाई जारी है। स्वास्थ्य सचिव व एफडीए आयुक्त डॉ.आर राजेश कुमार के दिशा-निर्देश पर प्रदेश में अब चार साल से कम आयु के बच्चों को दिए जाने वाले पैरासिटामोल सिरप की जांच करने के आदेश जारी किए गए हैं।
सभी औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं पैरासिटामोल सिरप की गुणवत्ता जांच के लिए सैंपल एकत्रित किए जाएं। रविवार को प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नौ सैंपल लेकर देहरादून प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि केवल डॉक्टरों के परामर्श पर ही बच्चों को पैरासिटामोल सिरप दें।


 

कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में कार्रवाई जारी

अपर आयुक्त ने बताया कि कफ सिरप के खिलाफ प्रदेशभर में कार्रवाई जारी है। ऊधमसिंह नगर के सितारगंज में एफडीए टीम ने पांच मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक मेडिकल स्टोर को मौके पर नोटिस देकर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा गौरापड़ाव में अनियमितताएं के चलते एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया है, जबकि एक का लाइसेंस निलंबित कर दिया है और दो मेडिकल स्टोरों को नोटिस दिया गया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से बने शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love