इंदौर- अक्टूबर में बढ़ी ठंड, मैदानी क्षेत्रों में इंदौर सबसे ठंडा, 9 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ सर्दी

Spread the love

 

इंदौर में इस बार ठंड समय तो आई है और नए रिकार्ड भी बना रही है। बीते पांच-छह साल में ठंड के शुरुआती सीजन में लोग पंखे, कूलर से दूर नहीं हो पाते थे, लेकिन इस बार ठंड अभी से नए-नए रिकार्ड बना रही है।

11 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा। इससे पहले इतनी ठंड वर्ष 2015 में अक्तूबर माह में दर्ज हुई थी। तब पारा 15 डिग्री तक गया, लेकिन शनिवार को पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया। देश के मैदानी क्षेत्रों में इंदौर सबसे ठंडा रहा। प्रदेश के अन्य शहरों में भी रात का तापमान इतना नहीं गिर रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार मालवा क्षेत्र में आमतौर पर इतनी ठंड अक्तूबर माह में नहीं होती है, लेकिन अभी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इस कारण उत्तरी हवाएं मालवा व आसपास के क्षेत्रों में ठंडक घोल रही है। इसके अलावा बादल भी छाए हुए हैं। इस कारण धूप कम निकल रही है और ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है।

20 अक्तूबर के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव होगा। तब रात का तापमान थोड़ा चढ़ सकता है। फिलहाल शहरवासी बर्फिली हवा के कारण गुलाबी ठंड के बजाए सिरहन पैदा करने वाली ठंड का आंनद ले रहे है। 16 अक्तूबर तक ठंड का असर ज्यादा रहेगा। रविवार रात को भी पारा 15 डिग्री रहा।


Spread the love
और पढ़े  जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव
  • Related Posts

    जबलपुर- मंदिर में तोड़फोड़ से तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, जमकर मारपीट और पथराव

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के जबलपुर में गुरुवार रात करीब 9 बजे आजाद चौक के दुर्गा मंदिर में एक युवक द्वारा तोड़फोड़ करने के बाद तनाव की स्थिति बन गई।…


    Spread the love

    MP बजट 2026: मध्य प्रदेश का बजट आज,वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आज पेश करेंगे मोहन सरकार का तीसरा पूर्ण बजट, क्या-क्या मिलेगी सौगात?

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सदन में वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे। यह बजट 4.70 लाख करोड़…


    Spread the love