अयोध्या: पहली बार बिना मुख्य अतिथि के होगा दीक्षांत समारोह

Spread the love

 

 डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार को पहली बार बिना मुख्य अतिथि की मौजूदगी में होगा। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी मौजूद रहेंगी। इस दौरान 125 मेधावियों को 140 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। डीजी लॉकर पर 1,89,119 उपाधियां अपलोड होंगी।

रविवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन से स्वामी विवेकानंद सभागार तक कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की मौजूदगी में फाइनल रिहर्सल के साथ समारोह की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। दीक्षांत समारोह सोमवार को सुबह 10 बजे राज्यपाल के विश्वविद्यालय परिसर में आगमन के साथ शुरू होगा। वह सबसे पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी। इसके बाद कुलाधिपति, विशिष्ट अतिथि व कुलपति को दीक्षांत परिधान धारण कराया जाएगा। सुबह 10.20 बजे शोभायात्रा समारोह स्थल पर पहुंचेगी।

सुबह 10.49 बजे कुलाधिपति की ओर 125 मेधावियों को 84 कुलाधिपति, 39 कुलपति व 17 दान स्वरूप स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 54 छात्र व 86 छात्राएं हैं। इसी कड़ी में राठौड़ बाबूभाई मुझीभाई को मानद उपाधि दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 11.23 बजे विशिष्ट अतिथियों का दीक्षांत अभिभाषण होगा। इसके बाद विश्वविद्यालय स्मारिका व तीन पुस्तकों का विमोचन होगा। गोद लिए गांवों में हुई प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

सुबह 11.43 बजे अमेठी के डीएम व सीडीओ को राजभवन की ओर से पुस्तकें प्रदान करने के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट वितरण किया जाएगा। कुलाधिपति प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी पुस्तकें प्रदान करेंगी। 11.50 बजे कुलाधिपति का अध्यक्षीय उद्बोधन होगा। राष्ट्रगान के बाद दीक्षांत समारोह स्थल से शोभायात्रा प्रस्थान कर जाएगी।

और पढ़े  अयोध्या- राममंदिर चढ़ावा चोरी मामलाः जांच अधिकारी पहुंचे जेल, आरोपी अविनाश शुक्ला से घंटों की पूछताछ

Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुरू: चंपत राय पहुंचे, संत हुए भावुक, बोले- रामजी दोषियों को दंड देंगे

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय होने के संकेत मिले हैं। बैठक में महासचिव और एक अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी के इस्तीफों पर चर्चा और फैसला हो…


    Spread the love

    ब्रेकिंग- अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी 

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी अयोध्या मे राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक से पहले मीडिया से बात करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा, “मैं बैठक…


    Spread the love