बिहार:  चुनाव सीट बंटवारा-  NDA में हलचल तेज, बीजेपी प्रमुख नड्डा के घर बैठक, सम्राट चौधरी-नित्यानंद राय भी शामिल

Spread the love

 

बिहार में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली आवास में बिहार भाजपा नेताओं की बैठक जारी है। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और बिहार के मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जेडीयू में 203 सीटों पर सहमति बन गई है। जबकि 40 सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ा जाएगा। वहीं चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को 27 से 28 सीटें मिल सकती हैं। इस कड़ी में जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (एस) को सात से आठ सीट और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को छह से सात सीट मिल सकती है। एनडीए में फिलहाल दो से तीन सीटों पर पेंच फंस रहा है।
नवंबर महीने में दो चरणों में विधानसभा चुनाव
बिहार का विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। जबकि 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।
किस चरण में कितनी सीटों पर वोटिंग?
बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, जिसमें पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। इस बार राज्य में कुल 7.43 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 14 लाख नए मतदाता शामिल हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां

  • कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या – 90, 712
  • एक पोलिंग स्टेशन पर वोटर्स का एवरेज – 818
  • शहरों में पोलिंग स्टेशन की संख्या – 13,911
  • गांवों में पोलिंग स्टेशन की संख्या – 76, 801
  • युवाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या- 38
  • महिलाओं द्वारा प्रबंधित पोलिंग स्टेशन की संख्या – 1,044
  • मॉडल बूथों की संख्या- 1350  
और पढ़े  Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: न्यायिक जांच में उजागर हुआ पुलिस का अपराध, भरत तिवारी के एक परिजन को नौकरी, परिवार को मदद भी

    Spread the love

    Spread the loveसिस्टम के खिलाफ लड़ने वाले भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर हुआ था। एक तरह से यह बात बिहार सरकार ने स्वीकार कर ली है। पहले इस कांड के…


    Spread the love

    Bihar- भावुक कर देगी लक्ष्मी की कहानी- पैरों से लिखती है अपनी तकदीर, शिक्षिका बनने का सपना

    Spread the love

    Spread the loveकटिहार के हसनगंज की कक्षा चार की छात्रा लक्ष्मी जन्म से दोनों हाथों से वंचित हैं, लेकिन उन्होंने अपनी शारीरिक कमी को पढ़ाई की राह में बाधा नहीं…


    Spread the love