गाजा सिटी – 2 साल के युद्ध का दंश, खंडहरों में लौट रहे फलस्तीनी, US के सैनिक इस्राइल…

Spread the love

गाजा सिटी में दो साल के युद्ध के बाद की स्थिति को दिखाती नई ड्रोन फुटेज सामने आई है, जिसमें अधिकतर इमारतें मलबे में तब्दील नजर आ रही हैं और लोग खंडहरों की ओर लौट रहे हैं। संघर्षविराम के दूसरे दिन लोग व्यापक तबाही को देखकर हैरान हैं। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक 83% इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
इस्राइल और हमास के बीच दो साल तक चले संघर्ष बाद अब गाजा में केवल तबाही के निशान शेष है। संघर्षविराम के पहले चरण के दूसरे दिन गाजा सिटी के ऊपर से ड्रोन से ली गई नई फुटेज में शहर की स्थिति दिखाई दे रही है।
शनिवार को एसोसिएटेड प्रेस की ओर से ली गई इस फुटेज में ताल अल-हवा इलाके में कुछ ही इमारतें खड़ी दिखाई दे रही हैं, बाकी सब पूरी तरह से जर्जर हो चुकी हैं। मलबे के ढेर वाहनों की छतों से ऊपर उठे हुए हैं और सड़कें कंक्रीट की धूल से ढकी हुई हैं।
Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
फुटेज में कुछ लोग भी दिखाई दे रहे हैं जो इस तबाही के बीच चलते और गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे हैं। वे उन हजारों फलस्तीनियों में से हैं जो अपने बचे हुए घरों की ओर लौट रहे हैं। गाजा सिटी संघर्षविराम से पहले इस्राइल की सैन्य कार्रवाई का मुख्य केंद्र था।
Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
कुछ लौटे हुए निवासियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उन्हें इस स्तर की तबाही देखकर हैरानी हुई। एक निवासी फराह सालेह ने कहा, हमने इस तरह की तबाही की उम्मीद नहीं की थी। एक अन्य शरीन अबौल याखनी ने कहा, क्या यही गाजा का बचा हुआ हिस्सा है? हम बच्चों के लिए बिना कोई घर और आश्रय लौट रहे हैं और सर्दी आने वाली है।
Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
अगर संघर्षविराम बना रहता है, तो इस तबाही मापा जा सकेगा। पहले ही संयुक्त राष्ट्र के उपग्रह केंद्र ने अनुमान लगाया है कि सितंबर के अंत तक गाजा सिटी की 83 फीसदी संरचनाएं या तो पूरी तरह तबाह हो चुकी हैं या उनमें क्षति आई है। जुलाई तक पूरे गाजा में लगभग 78 फीसदी संरचनाएं नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुकी थीं।
Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अनुसार, नई ड्रोन फुटेज से यह समझने में भी मदद मिल सकती है कि किस पैमाने पर पुनर्निर्माण की आवश्यकता होगी। पूरे इलाके में लगभग 61 मिलियन टन मलबा साफ करना होगा, जो मात्रा में 25 एफिल टावर के बराबर है।
Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
गाजा की हरियाली भी लगभग पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। यूएनईपी ने बताया है कि 97 फीसदी पेड़, 95 फीसदी झाड़ियां और 82 फीसदी फसलें खत्म हो गई हैं। विश्व बैंक ने अनुमान लगाया है कि गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 50 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की जरूरत होगी। गाजा के 20 लाख से अधिक लोग अब धीरे-धीरे एक कंबल के साथ अपनी जिंदगी फिर से शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।
Drone footage above Gaza City shows toll of two years of war
युद्धविराम के बीच फलस्तीनी नागरिक खंडहरों में लौट रहे हैं। इस बीच, युद्धविराम सुनिश्चित करने के लिए अमेरिकी सैनिक इस्राइल पहुंचे हैं।

Spread the love
और पढ़े  सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां
  • Related Posts

    बंगाल सरकार का बड़ा फैसला: स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक पढ़ाए जाएंगे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मुख्यमंत्री शुभेंदु ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को बड़ा एलान…


    Spread the love

    Russia-Ukraine- नाटो की बैठक से पहले रूस का युक्रेन पर बड़ा हमला, मिसाइल-ड्रोन अटैक में सात लोगों की मौत

    Spread the love

    Spread the loveनाटो शिखर बैठक से ठीक पहले रूस ने युक्रेन की राजधानी कीव और उसके आसपास के इलाकों पर बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। इस हमले…


    Spread the love