Earthquake:  दिन में दूसरी बार फिलीपींस में धरती कांपी, 6.9 तीव्रता, एक ही क्षेत्र में फिर आया भूकंप

 

फिलिपींस के दक्षिणी हिस्से में आज दूसरी बार फिर धरती जोर से कांपी है। देश के भूकंप वैज्ञानिकों ने बताया कि शुक्रवार को तट से दूर समुद्र में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह वही इलाका है जहां आज सुबह 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इस बार भी भूकंप का केंद्र समुद्र के अंदर दक्षिणी फिलिपींस के पास था। बता दें कि फिलिपींस ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ पर बसा है, यह ऐसा इलाका है जहां अक्सर ज्वालामुखी विस्फोट और भूकंप आते रहते हैं। इस वजह से देश में भूकंप आना आम बात है, लेकिन 6.9 तीव्रता के झटके को गंभीर माना जाता है।

 

नागरिकों से अपील- घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें
सरकारी एजेंसियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्क रहें। स्कूलों और दफ्तरों में सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए हैं। इंजीनियरिंग टीमों को पुलों, इमारतों और सड़कों की जांच के लिए भेजा गया है ताकि किसी भी नुकसान का जल्द पता लगाया जा सके। आपदा प्रबंधन एजेंसियों ने लोगों को आपात समय के लिए अपना बैग तैयार रखने और रेडियो या मोबाइल के जरिए आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान देने की सलाह दी है।

सुबह आया था 7.6 तीव्रता का भूकंप
बता दें कि, इससे पहले फिलीपींस में ही आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.6 दर्ज की गई थी। जिसके बाद अधिकारियों ने सुनामी की भी चेतावनी जारी की थी। इसके साथ ही नागरिकों को ऑफ्टरशॉक्स के लिए तैयार रहने को कहा गया था। फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के तटीय क्षेत्र में स्थित दवाओ ओरियंटल प्रांत के मनय टाउन से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में था। यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे फॉल्ट लाइन पर आया था।

और पढ़े  अलविदा नाना पाटेकर: सूखा पीड़ितों की मदद के लिए आज केबीसी में जाने वाले थे, कर रखी थी अंतिम संस्कार की तैयारी
  • Related Posts

    2026 शारदीय नवरात्रि- शारदीय नवरात्रि आज से शुरू,जानें पूजा विधि-भोग और आरती…

    हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल 11 अक्तूबर 2026 से नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। पहले…

    नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप

    नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बुढ़ी गंडकी नदी ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के साथ तेज बहाव में मिट्टी और…