अयोध्या: दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देंगे राम की पैड़ी पर बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीये, ये है…

 

योध्या एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी में है। 19 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव पर राम की पैड़ी पर ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा, जो पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगा। इस बार का दीपोत्सव पहले से भी ज्यादा भव्य, दिव्य और आलोकित करने वाला होने जा रहा है।

श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद की ओर से दीपोत्सव की भव्यता को नई ऊंचाई देने के लिए राम की पैड़ी पर सात बड़े आकार के स्थायी डेकोरेटिव दीयों की स्थापना की जा रही है। इन विशाल दीयों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही ये राम की पैड़ी की शोभा बढ़ाते नजर आएंगे।
हर शाम जब ये दीये जलेंगे, तो सरयू के जल पर झिलमिलाती रोशनी का मनमोहक दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देगा। पानी में प्रतिबिंबित दीपों की आभा और आसमान में चमकते दीपकों का संगम अयोध्या को एक दिव्य लोक में बदल देगा।

इस दीपोत्सव पर अयोध्या न केवल रामलला की नगरी के रूप में, बल्कि विश्व को प्रकाश और शांति का संदेश देने वाले केंद्र के रूप में जगमगाएगी। अयोध्या की यह ज्योति अब पूरी दुनिया को आलोकित करने जा रही है, जहां हर दीप में श्रीराम की महिमा और हर रोशनी में भक्ति का उजाला होगा।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…