अयोध्या: बीकापुर के गांव में संदिग्ध हालात में मामा-भांजे सहित 3 लोगों की मौत, परिवार में कोहराम

 

योध्या जिले की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कुढा कल्याणपुर चकडुहिया गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मामा, भांजे सहित तीन लोगों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नफीस ने  बताया कि गांव निवासी मोहम्मद तफसीर उर्फ छोटू के घर उनके जीजा अल्ताफ (22) पुत्र अब्बास निवासी गौहानी हैदरगंज अपने पत्नी व 7 माह के पुत्र अल्तमस के साथ बुधवार को आये थे।

बताया कि बुधवार शाम भोजन करके सभी लोग तख्त पर सो गए। गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे अचानक अल्ताफ व तफसीर की तबियत खराब हो गई जबकि अल्तमस की तबियत 2 दिन पहले से ही कुछ खराब चल रही थी। जानकारी मिलते ही परिजन अल्ताफ व तफसीर को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान तफसीर की मौत हो गई। जबकि अल्ताफ की तबियत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान तफसीर की भी मौत हो गई।
वहीं, अल्तमस को परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था जहां पर उसकी भी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में अल्ताफ की मौत के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। इधर तीनों लोगों की मौत की सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम तथा क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि किसी जहरीले जंतु के काटने अथवा फूड प्वाइजनिंग के चलते मौत हुई है।
और पढ़े  यूपी: आधार को लेकर बड़ा बदलाव, बच्चे का आधार खुद बना सकेंगे माता-पिता, इस तरह से ले सकते हैं सुविधा
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…