जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा
Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…
कनखल थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 60 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि वह गर्भवती है और गर्भपात की दवा लेने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। डॉक्टरों के सवाल करने पर पीड़िता ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसके पिता ने ही उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है।
इस शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि पीड़िता के बयानों से एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी निवासी थाना जसपुर उधमसिंह नगर ने भी उसका यौन शोषण किया है। पुलिस ने तत्काल टीम गठित करते हुए आरोपी पिता के साथ-साथ उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…
Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…

