ऋषिकेश: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, हरे राम हरे कृष्णा की धुन से गूंजी योगनगरी

 

नगर पालिका मुनि की रेती ढलवाला अंतर्गत मधुबन आश्रम की ओर से जगन्नाथ यात्रा निकाली गई। यात्रा कैलाश गेट से मंदिर होते हुए चंद्रभागा पुल मुख्य बाजार रेलवे रोड स्थित गुरुद्वारा में समाप्त हुई। यात्रा में सैकड़ों कृष्ण भक्तों ने हरे राम हरे कृष्णा की धुन पर जम कर नृत्य किया। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

आश्रम के पराध्यक्ष परमानंद दास महाराज में बताया कि आश्रम की ओर से यह उनकी आठवीं जगन्नाथ यात्रा है। यात्रा में विभिन्न प्रदेशों और राज्यों के कृष्ण भक्त और राम भक्त शामिल हुए। यात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलभद्र की भी यात्रा निकाली गई।

और पढ़े  नैनीताल-कैंची धाम: 35 हजार वाहनों का दबाव, पहले से तय वीकेंड में क्यों बिगड़ा ट्रैफिक प्लान?
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…