Big breaking : मां सहित 3 बच्चों की तालाब में मिले शव, आत्महत्या की आशंका ।

Spread the love

महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है।

प्रयागराज :
लालापुर थाना क्षेत्र के गोल्हैया माइंस की खदान में महिला और उसके तीन बच्चों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक लालापुर थाने क्षेत्र के ही बसहाई गांव के रहने वाले हैं। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतकों की पहचान कर ली गई है। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालापुर थाना के बसहाई गांव निवासी रेनू देवी (30) पत्नी शिवकरन यादव, कल्पना (15) पुत्री शिवकरन यादव, सरोज उर्फ कल्लू (10) पुत्री शिवकरन यादव, गोलू (9) पुत्र शिव करन यादव की लाश लालापुर माइंस की खदान में मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भीड़ जुटने पर चारों की पहचान बसहाई गांव निवासी शिवकरन यादव की पत्नी और बच्चों के रूप में की गई ।

गोलू का शव दो घंटे बाद बरामद किया जा सका। घटना की जानकारी होते ही तालाब के चारों तरफ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाशों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। गोलू की लाश करीब दो घंटे तक गहन खोजबीन के बाद बरामद की जा सकी।


Spread the love
और पढ़े  राकेश टिकैत-PM की इस्राइल से दोस्ती गैस संकट की वजह, ईरान हमारा पुराना दोस्त
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *