लापता विधायक- ग्रामीणों ने लगाया ‘जेडीयू विधायक लापता’ का पोस्टर,गरमाई चुनावी सियासत

 

 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जेडीयू विधायक अशोक चौधरी लापता हो गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने अनोखा विरोध जताया है। उन्होंने गांव के घरों, बिजली के खंभों और दीवारों पर “विधायक लापता है” के पोस्टर चिपकाए और कहा कि अब लोग उन्हें खोजने निकल रहे हैं। दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही विरोध भी तेज हो गया है। ताजा मामला सुरक्षित क्षेत्र सकरा विधानसभा का है, जहां जेडीयू विधायक अशोक चौधरी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रामीणों में अपने ही विधायक के खिलाफ भारी आक्रोश है, जिसके बाद इलाके की राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, रामपुर कृष्ण पंचायत के कई गांवों में ग्रामीणों ने विधायक पर काम नहीं करने और क्षेत्र से गायब रहने का आरोप लगाते हुए यह पोस्टर लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अब तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है और विधायक लंबे समय से जनता से संपर्क में भी नहीं रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब जब चुनाव नजदीक हैं और तारीख का ऐलान होने वाला है, तभी विधायक ने आना-जाना शुरू किया है। नाराज ग्रामीणों ने कहा कि अब हम उन्हें सबक सिखाने का फैसला कर चुके हैं और इसी के तहत “विधायक लापता है” लिखे पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में जोरदार चर्चा छिड़ गई है। वहीं, अन्य लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज किया जाएगा।
और पढ़े  बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
  • Related Posts

    बिहार में गंडक नदी का कहर: तड़के तीन बजे रिंग बांध टूटा, 3 दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

    पूर्वी चंपारण जिले के अरेराज प्रखंड में गंडक नदी के दबाव के बीच सरेया पंचायत के पांडेय टोला के पास मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे रिंग बांध टूट…

    बिहार: परिचारी अभ्यर्थियों का आंदोलन, सीएम हाउस की ओर बढ़ रहे, जेपी गोलंबर पर पुलिस ने रोका तो करने लगे हंगामा

    पटना में मंगलवार को बिहार परिचारी संघ के अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे है। बिहार कार्यालय परिचारी (विशिष्ट) समूह-‘घ’ के अभ्यर्थियों ने गांधी मैदान के गेट नंबर-10…