Recruitment- आज से शुरू हो रहा इन भर्तियों के लिए पंजीकरण, 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें डिटेल

Spread the love

 

 

3 अक्तूबर, 2025 को पुलिस विभाग और रेलवे में कुल 2,662 पदों पर पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होगी। अगर आप 10वीं या 12वीं पास हैं और नौकरी की तलाश में हैं, तो यहां बताई दो भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, रेलवे वाली भर्ती अप्रेंटिस पदों के लिए है। दोनों भर्तियों से जुड़ी विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।

North Western Railway Apprentice 2025: उत्तर-पश्चिम रेलवे में 2162 पदों पर भर्ती

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 10वीं पास और आईटीआई वालों के लिए अप्रेंटिस के 2,162 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। पंजीकरण प्रक्रिया 3 अक्तूबर से शुरू होकर 2 नवम्बर 2025 को समाप्त होगी। आधिकारिक अधिसूचना वेबसाइट rrcjaipur.in पर उपलब्ध है। आवेदन की आयु 2 नवंबर, 2025 तक 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा, जिसमें दसवीं (मैट्रिक) के अंक (न्यूनतम 50%) और संबंधित ट्रेड में ITI के अंक शामिल होंगे। यह भर्ती अजमेर, बीकनेर, जयपुर और जोधपुर के लिए की जाएगी।

 

एएसआई के 500 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के अंतर्गत सूबेदार (अनुसचिवीय), स्टेनोग्राफर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 500 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती में भाग ले सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 17 अक्तूबर 2025 तक चलेगी, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 22 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध होगी। भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 से किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, खंडवा, जबलपुर, नीमच, रीवा, सागर, सतना और सीधी में किया जाएगा।

और पढ़े  Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

इस भर्ती में वेतनमान के अनुसार सूबेदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 से लेकर 1,14,800 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जबकि एएसआई (सहायक उप निरीक्षक) पद के लिए वेतनमान 19,500 से 62,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • सूबेदार : 36,200 – 1,14,800 रुपये
  • एएसआई : 19,500 – 62,000 रुपये

Spread the love
  • Related Posts

    Vacancy: बैंक में 2482 पदों पर भर्ती, 85920 तक सैलरी, ग्रेजुएट भरें फॉर्म, जानें पात्रता के सभी नियम

    Spread the love

    Spread the loveबैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर नियमित भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड/स्केल-I…


    Spread the love

    Vacancy 2026: आरआरबी में जेईई के 3993 पदों पर आवेदन शुरू, क्या है पात्रता की शर्तें? जानें..

    Spread the love

    Spread the loveरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट (CMA) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस…


    Spread the love