Train Accident: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत, एक गंभीर, जानिए पूरा मामला

Spread the love

 

 

बिहार के पूर्णिया में भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक युवक की हालत गंभीर है। पांचों लोग कसबा में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने चार युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है।

शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़े मिले
स्थानीय लोगों का कहना है कि कटिहार जोगबनी रेलखंड के कसबा जबनपुर के पास शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से पांच लोग कट गए। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला। पांच लोगों को बुरी तरह चपेट में। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों के शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक पर पड़े मिले। घटना के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार और कोहराम मच गया।
जांच में जुटी पुलिस पुलिस की टीम
हादसे में जान गंवाने वाले किसी भी मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीत हो रहा है कि पांचों युवक दुर्गापूजा का मेला देखकर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल एकमात्र व्यक्ति को आननफानन में पूर्णिया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की टीम उसकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है, लेकिन हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Spread the love
और पढ़े  Bihar: जयमाल के दौरान दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, एकतरफा प्रेम करता था सिरफिरा
  • Related Posts

    Bihar: जयमाल के दौरान दुल्हन को प्रेमी ने मारी गोली, एकतरफा प्रेम करता था सिरफिरा

    Spread the love

    Spread the loveबक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में आयोजित एक बारात में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दुल्हन…


    Spread the love

    Bihar: स्कूल बना अखाड़ा! बच्चों के सामने हेडमास्टर ने महिला को छड़ी से पीटा,मचा बवाल..

    Spread the love

    Spread the loveबाढ़ अनुमंडल के इब्राहिमपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूल प्रभारी गौतम कुमार एक महिला को छड़ी…


    Spread the love