Bihar: पूर्णिया में बवाल, मूर्ति तोड़फोड़ के बाद जमकर हुआ हंगामा, 12 लोग गिरफ्तार, गांव छावनी में तब्दील

 

 

पूर्णिया जिले के बैसा प्रखंड के मजगामा गांव में एक निर्माणाधीन मूर्ति में तोड़फोड़ मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मूर्ति को खंडित करने वाला और 11 उपद्रव करने वाले शामिल हैं। फिलहाल गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है। पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार और एसपी स्वीटी सहरावत मौके पर कैंप कर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। वहीं क्षतिग्रस्त मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है।

घटना के दौरान उपद्रव और बवाल भी हुआ। भीड़ ने एक युवक को पकड़कर पिटाई कर दी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया और हिरासत में लिया। इसी बीच पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान ओम प्रकाश नाम का एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है।

हंगामे के दौरान उपद्रवियों ने तोड़फोड़ और आगजनी भी की, जिसमें एक दुकान को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही डीआईजी, डीएम, एसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया। वर्तमान में गांव में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है।

और पढ़े  बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर, दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 को लगी गोली
  • Related Posts

    बिहार : फिर हाफ एनकाउंटर, दरोगा पुत्र के हत्यारोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, 2 को लगी गोली

    बिहार के गयाजी में दरोगा के बेटे रानू सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भिक्षा गांव में देर रात करीब…

    नालंदा में मामूली विवाद पर मर्डर: तीन दिन पहले छुट्टी पर घर आया था चालक, भीड़ के बीच सिर में मारी गोली

    बिहार के नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पोरई गांव में मंगलवार देर रात गली में बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया।…