अयोध्या : नाले में मिले शव का पुलिस ने किया खुलासा ।

जनपद के रूदौली कोतवाली क्षेत्र के जैथरी गांव में बीते 13 अगस्त को नाले में मिले युवक के शव को लेकर अयोध्या पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी शैलेश पांडेय ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में उसकी गला दबाकर की गई थी। पुलिस के अनुसार प्रेमिका ने पति के कहने पर युवक को अपने मायके बुलाया था जहां पर उसने अपने भाइयों का पति के साथ प्रेमी महेश कनौजिया की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी।प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर चाय में नींद की गोली मिलाकर पहले बेहोश कर दिया था। जिसके बाद भाइयों ने अखिलेश से गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान प्रेमिका ने भी दुपट्टे से अपने प्रेमी का गला कस दिया। युवक की मृत्यु हो जाने के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया था। सब की बरामदगी के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश कर रहे थे। पुलिस ने हत्या में शामिल प्रेमिका और उसके भाई सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।दरसअल रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने नाले मे एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल रुदौली विनोद बाबू मिश्रा व शुजागंज चौकी प्रभारी दरवेश द्विवेदी तत्काल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर नाले में पड़े युवक के शव को बाहर निकलवाया था।मृतक युवक के शव की पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी थी। कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शुजागंज चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक युवक के शव की पहचान कराने के लिए क्षेत्र के लोगों बुलाकर काफी प्रयास किया गया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…