हल्द्वानी- जेडे हत्याकांड के दोषी दीपक सिसोदिया के बेटे को जान से मारने की धमकी, ये है मामला

 

मुंबई के चर्चित पत्रकार जेडे हत्याकांड के सजायाफ्ता दीपक सिसोदिया के बेटे व कांट्रेक्टर अजय को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पांच महीने पहले हुई इस घटना में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

जीतपुर नेगी रामपुर रोड निवासी अजय सिसोदिया ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने कुछ वर्ष पूर्व अपनी पोकलेन अल्मोड़ा के ताड़ीखेत तल्ला सीमा निवासी विजय प्रकाश पांडे को किराये पर दी थी। बारामासी सड़क बनाने के दौरान पोकलेन चलाई गई। अजय के अनुसार विजय को पोकलेन के किराये के करीब 60 लाख रुपये का भुगतान करना है।
एक मई 2025 को उनके यहां काम करने वाले अमन पाल ने विजय से किराये की राशि देने की मांग की तो वह अभद्रता करने लगा। इसी रात आरोपी ने उसे फोन कर गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। अजय के अनुसार दो मई को उसने हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। चार दिन बाद उन्होंने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। यहां भी सुनवाई न होने पर न्यायालय की शरण ली। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
और पढ़े  हैवानियत: दो लोगों ने महिला को जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म, विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा
  • Related Posts

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…

    बागेश्वर- पहाड़ी दरकने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग बंद: तीन घंटे बाद भी यातायात ठप, लगा लंबा जाम

    बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग रवाईखाल के पास सोमवार सुबह करीब छह बजे पहाड़ी दरकने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। जिला मुख्यालय से महज आठ से दस किलोमीटर की दूरी पर…