यूपी: 9 अक्तूबर की रैली में ताकत दिखाएगी बसपा, 10 लाख से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य, टूटेंगे रिकॉर्ड?

Spread the love

 

 

हुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के 9 अक्तूबर को होने वाले परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजधानी में होने वाली रैली पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पार्टी नेताओं का अनुमान है कि रैली में 10 लाख से अधिक बसपा समर्थकों का जमावड़ा हो सकता है, जिसमें यूपी और उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों से भी हजारों समर्थक आएंगे। फिलहाल रैली को सफल बनाने के साथ लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत तैयारियां की जा रही हैं।

पार्टी सूत्रों की मानें तो रैली के आयोजन का फैसला लेते वक्त केवल यूपी और उत्तराखंड के लोगों को ही बुलाने की सहमति बनी थी, लेकिन कई साल बाद मायावती की रैली होने की वजह से अन्य राज्यों के समर्थक भी आ रहे हैं। दिन-ब-दिन इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। केवल यूपी के हर मंडल से 5 लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान है।
वहीं प्रत्येक विधानसभा से 300 बड़ी गाड़ियों से लोगों के आने की सूचनाएं मिल रही हैं। रैली की तैयारियों के दृष्टिगत शनिवार को भी बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कांशीराम स्थल का दौरान किया। वहीं लाखों लोगों की भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत जिला प्रशासन से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

Spread the love
और पढ़े  बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
  • Related Posts

    UP- CM योगी ने तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- ऊर्जा का प्रतीक हमारे युवा

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकारी आवास से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और दोनों…


    Spread the love

    मथुरा में बढ़ी चाैकसी-: ‘आ रहे भगवाधारी’, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अलर्ट, शाही मस्जिद ईदगाह पर जलाभिषेक का एलान

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के नाम पर 9 अगस्त को कारसेवा के पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मथुरा पुलिस और प्रशासन सतर्क हो…


    Spread the love