मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामी नईम मुठभेड़ में ढेर, लूट के मामले में था वांटेड, साथी फरार, दरोगा जी हुए घायल

 

खालापार निवासी एक लाख का इनामी नईम मीरापुर व जानसठ पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। उसका एक साथी फरार हो गया। मीरापुर थाने में तैनात दीवान कालूराम हाथ में गोली लगने से घायल हुआ है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना  किया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रविवार को दोनों थानों की पुलिस ने एक सूचना के आधार पर भूम्मा नहर पुल की तरफ से जा रहे दो बाइकों पर दो संदिग्ध लोगों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नईम पुत्र यूसूफ गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी जंगल में भाग गया।

 

कुछ देर बाद ही घायल बदमाश नईम की मौत हो गई। वह मुजफ्फरनगर के थाना खालापार के मोहल्ला खालापार का रहने वाला है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। उस पर बाइक लूट के मामले में एक लाख का इनाम था। पुलिस को बदमाशों की दो बाइक व हथियार मौके से मिले है।

और पढ़े  काशी विश्वनाथ धाम में विशेष पूजा: CM योगी और रक्षामंत्री ने बांटा केक, नायडू व चिराग पासवान भी रहे मौजूद
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…