उत्तराखंड : फल फूल रहा है अनैतिक देह व्यापार का धंधा, 3 महिलाओं समेत 2 पुरुष गिरफ्तार..

देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था। इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी।
जहां पर दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसने यह कुछ समय पहले मकान लिया था। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। 

उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने घर में ही अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषों से भी संपर्क है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। अभियुक्त इस्तियाक ग्राहकों से संपर्क कर उनको पायल के घर तक लाने में महिला का साथ देता था।

और पढ़े  हरिद्वार: पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 दरोगाओं के हुए तबादले, नगर समेत कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…