Price Gold Silver- चांदी ने ₹1900 उछाल के साथ तोड़े रिकॉर्ड, सोने में 330 रुपये की आई तेजी

Spread the love

त्योहारी सीजन के दौरान स्टॉकिस्टों की भारी मांग के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत 1,900 रुपये की तेजी के साथ 1,41,900 रुपये प्रति किलोग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 330 रुपये बढ़कर 1,17,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपए बढ़कर 1,17,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

 

एसोसिएशन के अनुसार, मजबूत त्योहारी मांग और भौतिक बाजार में निवेशकों की मजबूत रुचि के कारण चांदी, जो गुरुवार को 1,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, ने अपना रिकॉर्ड तोड़ने का सिलसिला जारी रखा।

वैश्विक बाजार में गिरी सोने-चांदी का भाव

हालांकि, वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। हाजिर सोना 0.12 प्रतिशत गिरकर 3,744.75 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत गिरकर 45.03 डॉलर प्रति औंस रह गई। व्यापारियों ने कहा कि लगातार घरेलू मांग और त्योहारी खरीदारी की गति ने कमजोर वैश्विक संकेतों को संतुलित कर दिया है। इससे स्थानीय बाजारों में सर्राफा कीमतों में तेजी बनी हुई है।


Spread the love
और पढ़े  US-Iran- दक्षिणी ईरान में अमेरिका का हवाई हमला, माइन बिछा रही नौकाएं और मिसाइल लॉन्च साइट बने निशाना
  • Related Posts

    Attack-: ममता बनर्जी पर अस्पताल के CEO को धमकाने का आरोप..

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देबजीत सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। उनका दावा है कि इस वीडियो में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और…


    Spread the love

    War-: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिका का एमक्यू-1 ड्रोन, ट्रंप बोले- मुझे समझौते की जल्दी नहीं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष अब चौथे महीने में प्रवेश करने वाला है। दुनियाभर के देशों की ओर से ईरान के साथ अमेरिका-इस्राइल के बीच छिड़ी इस जंग…


    Spread the love