रामनगर- पेपर लीक के विरोध में सामाजिक संगठनों ने दिया धरना

 

 

 स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने लखनपुर में एक दिवसीय धरना दिया।

धरने के दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि आयोग उत्तराखंड में एक पेपर नहीं करा पा रहा है। नकलमाफिया पेपर लीक कर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच कराने और एक माह के भीतर पेपर दोबारा करने की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान मुनीष कुमार, सरस्वती जोशी, नवीन सुनेजा, पुष्कर दुर्गापाल आदि मौजूद रहे। वहीं, इसी प्रकरण में महिला एकता मंच ने मालधन में एक बैठक की। बैठक में पदाधिकारियों ने 28 सितंबर को मालधन में जुलूस निकालने का निर्णय लिया।

और पढ़े  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम: कल से 1 हफ्ते यलो अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाके में बर्फबारी के आसार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…