App: कॉल रिकॉर्डिंग से पैसे कमा रहे हैं लोग, AI कंपनियां खरीद रही हैं डेटा

Spread the love

 

 

मेरिका में एक एप नियॉन मोबाइल का चलन बढ़ रहा है। यह यूजर्स के फोन कॉल रिकॉर्ड करके उसके बदले उन्हें पैसे देता है। इसके बाद यह एप उनके डेटा को एआई कंपनियों को बेच देता है। एप स्टोर के सोशल नेटवर्किंग सेक्शन में यह एप दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

कैसे काम करता है नियॉन ?

नियॉन यूजर्स को कॉल रिकॉर्ड करने के लिए 30 सेंट प्रति मिनट और किसी अन्य कॉल पर अधिकतम $30 प्रति दिन देता है। इसके अलावा एप रेफरल्स के लिए भी पैसा देता है। कंपनी का कहना है कि यह डेटा एआई कंपनियों को मशीन लर्निंग और एआई मॉडल के विकास, प्रशिक्षण और सुधार के लिए बेचा जाता है।

डेटा प्राइवेसी पर एक बड़ा सवाल

नियॉन का टर्म्स ऑफ सर्विस यूजर्स की इनबाउंड और आउटबाउंड कॉल्स रिकॉर्ड कर सकता है। एप दावा करता है कि सिर्फ यूजर की तरफ का ऑडियो रिकॉर्ड होता है। लेकिन कंपनी के नियमों के अनुसार, नियॉन को वैश्विक स्तर पर डेटा का उपयोग, बिक्री और संशोधन करने का अधिकार है।

कानूनी और सुरक्षा जोखिम

विशेषज्ञों का कहना है कि एप तकनीकी रूप से कानूनी है क्योंकि यह सिर्फ एक पक्ष की कॉल रिकॉर्ड करता है। हालांकि, इस डेटा का उपयोग फेक कॉल्स या एआई वॉइस बनाने के लिए भी किया जा सकता है। साथ ही डेटा चोरी का भी खतरा हमेशा मौजूद रहता है

एआई और प्राइवेसी का संतुलन है बेहद जरूरी

एआई हमारी जिंदगी आसानी तो बनाते हैं, लेकिन साथ ही यूजर्स और उनके संपर्क रहने वाले लोगों की प्राइवेसी पर भी असर डालते हैं। यह एप दर्शाता है कि कुछ लोग अपने निजी डेटा को अपने स्वार्थ और थोड़े से लाभ के लिए साझा करने को तैयार हैं, जबकि इसके गंभीर सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान हो सकते हैं।

और पढ़े  Petrol-Diesel- 10 दिन में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें कहां-कितनी कीमतें

Spread the love
  • Related Posts

    अभिषेक बनर्जी- अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर सियासत गरमाई,पांच गिरफ्तार, विरोध में आज सड़कों पर उतरेगी टीएमसी

    Spread the love

    Spread the loveतृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए…


    Spread the love

    27 सेकंड में डेढ़ साल के मासूम का कत्ल: मासूम को 8 बार जमीन पर पटका, सीसीटीवी फुटेज देख कांप गई रूह

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम…


    Spread the love