ED के सामने तलब हुए अभिनेता सोनू सूद, अवैध सट्टेबाजी एप मामले में होगी पूछताछ

 

 

अवैध सट्टेबाजी एप मामले में अभिनेता सोनू सूद आज ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी एप 1xBet मामले में पूछताछ के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को तलब किया है। इससे पहले इस मामले में अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने तलब हो चुके हैं।

 

इससे पहले अन्वेषी जैन और युवराज सिंह से भी हो चुकी है पूछताछ
सोनू सूद से पहले इस मामले में कल अभिनेत्री अन्वेषी जैन और क्रिकेटर युवराज सिंह भी ईडी के सामने पेश हुए थे। पिछले कुछ हफ्तों में ईडी पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना और शिखर धवन से भी पूछताछ कर चुकी है। इसी मामले में पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती का भी बयान दर्ज किया जा चुका है। इडी इस अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े मामले में लगातार कई नामचीन हस्तियों को तलब कर रही है।

क्या है 1xBet एप
1xBet एक सट्टेबाजी एप है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, यह एप सट्टेबाजी कारोबार में 18 वर्षों से हैं। ब्रांड के ग्राहक हजारों खेल आयोजनों पर दांव लगा सकते हैं। कई लोगों और इन्वेस्टर के करोड़ों रुपये की ठगी करने और टैक्स चोरी करने के आरोपों के चलते ऐसे कई अवैध एप्स पर ईडी की व्यापक कार्रवाई हो रही है। साल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 1xBet समेत 174 अवैध सट्टेबाजी एप्स पर बैन लगाया था

और पढ़े  फरीदाबाद: गांव सीही के बोरवेल में गिरी बच्ची नेहा की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा पाया जान
  • Related Posts

    फ्लाईदुबई मामले में आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पहले ही लग चुका था बैन,अलकायदा से जुड़े तार

    दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले की जांच जारी है। इसी बीच सह-पायलट का पूरा काला अतीत धीरे-धीरे सामने आ…

    समुद्री गलियारों में बढ़ते खतरे: ओमान के पास टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को सुरक्षित निकाला गया

    पश्चिम एशिया में तनाव घटने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटनाक्रम में यूनाइटेड किंगडम समुद्री व्यापार संचालन (UKMTO) ने शुक्रवार को (स्थानीय समय) बताया कि ओमान के पूर्व में…