जुबीन गर्ग: पंचतत्व में विलीन हुए गायक जुबीन, राजकीय सम्मान से हुई विदाई, हजारों फैंस पहुंचे

 

 

जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में एक हादसे में निधन हो गया था। उनके शव को हाल ही में भारत लाया गया। यहां उनका दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक स्थान कमरकुची में लाया गया। यहां उनके परिवार के सदस्यों, उनके करीबियों और कई बड़ी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।

जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार
जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार हो गया है। इस मौके पर उनके करीबी और कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सब ने उनको श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा ‘आप हमेशा याद किए जाएंगे।’

 

अंतिम संस्कार में फूटकर रोती दिखीं जुबीन की पत्नी
असमिया गायक जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग, कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर अपने पति जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान रो पड़ीं।

 

परिवार के सदस्यों ने दी अंतिम विदाई
जुबीन गर्ग की पत्नी और पिता सहित परिवार के सदस्यों ने कमरकुची स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत गायक को अंतिम विदाई दी। 52 वर्षीय संगीत जगत के इस दिग्गज का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था।

 

मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमरकुची एनसी गांव के एक श्मशान घाट में असमिया गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे लोग
बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग श्मशान घाट पहुंचें।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में महिला टीम ने जीता रजत, आज भारत को मिला दूसरा पदक
  • Related Posts

    रील के लिए किया जोखिम भरा स्टंट..रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से साड़ी का पल्लू बांधकर नाचने लगी महिला, देखें …

    रील के लिए खतरनाक स्टंट:  इंटरनेट पर आए दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग रील बनाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी जोखिम में डाल देते…

    निवेश के नाम पर 1417 करोड़ का खेल: 35 हजार से ज्यादा लोगों से ठगी, ED ने तमिलनाडु से दो को किया गिरफ्तार

    तमिलनाडु के इरोड में निवेश के नाम पर कथित धोखाधड़ी से जुड़े बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी के मुताबिक, इस मामले…