चंडीगढ़- राव नरेंद्र हो सकते हैं दूसरे हरियाणा के प्रदेश कांग्रेस अहीर अध्यक्ष।

Spread the love

 

रियाणा प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्षों के चयन के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम को भी अंतिम रूप देने का मन बना लिया है और इसके लिए पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने अध्यक्ष पद के दावेदारों का पैनल पार्टी हाई कमान को सौंप दिया है ।
हालात बता रहे हैं कि पार्टी लंबे समय के बाद अहिरवाल से किसी नेता को संगठन की ‌कमान सौंपना चाहती है
इनमें तीन प्रमुख नाम बताए गए हैं ।एक हैं पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह दूसरे हैं राव दान सिंह और तीसरे हैं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव। इनमें इनमें राव नरेंद्र सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है और उनके ही अध्यक्ष बनने के आसार नजर आ रहे हैं। यहां एक बात और यह सामने आ रही है कि पार्टी जातीय समीकरणों को साधने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर से विधायक दल का नेता बनाकर जाट समुदाय को प्रतिनिधित्व देना चाहती है । यही हरियाणा विधायक दल की इच्छा भी हो सकती है।यदि राव नरेंद्र अध्यक्ष बनते हैं तो पार्टी गैर जाट पिछड़ा वर्ग और अहिरवाल क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर एक राजनीतिक बैलेंस भी बनाना चाहेगी। यह भी कि ऐसा हुआ तो राव नरेंद्र दूसरे अहीर नेता होंगे जिन्हें कांग्रेस की यह बागडोर संभालने का मौका मिलेगा। बता दे कि राव निहाल सिंह भी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।
हालांकि विधायक दल के नेता के रूप में भी तीन नाम सामने आए हैं। इनमें श्री हुड्डा के अलावा वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ रघुवीर कादयान तथा झज्जर की विधायक गीता भुक्कल के नाम शामिल हैं।
राव नरेंद्र अध्यक्ष बने तो यह भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ही जीत मानी जाएगी क्योंकि इन दोनों के बीच के संबंध तालमेल और अंडरस्टैंडिंग जग जाहिर है।
राव नरेंद्र की अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि है उनके पिता स्वर्गीय राव बंसी सिंह भी हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। राव नरेंद्र 2009 में हरियाणा जनहित पार्टी टिकट पर विधायक बने थे परंतु सरकार बनने के समय हजकां का छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी ।आप समझ सकते हैं कि यह परस्पर अंडरस्टैंडिंग कितनी महत्वपूर्ण हो सकती है।
अब इस बात की संभावना भी बढ़ गई है कि पार्टी हरियाणा की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किसी दलित महिला को बना दे।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फिर से विधायक दल के नेता बनाए जाने और राव नरेंद्र को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्थापित करने के आसार के पीछे एक बड़ा आधार यह भी लग रहा है कि बेशक यह दोनों सदस्य नहीं है फिर भी इन्हें बिहार में कांग्रेस के अधिवेशन में आमंत्रित किया गया है।
इस प्रगति से साफ दृष्टिगोचर पर होता है की हालत कुछ भी हो इस तरह की लड़ाई और स्पर्धा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमेशा बाजी मार ले जाते हैं। उनका राजनीतिक कौशल यह साबित करता है कि राजनीतिक सोच समझ और परिस्थितियों के को अपने अनुकूल बनाने के मामले में हरियाणा में कांग्रेस में उनका कोई सानी नहीं है। अब पार्टी के दूसरे नेताओं की पॉलिटिकल एक्सरसाइज और अंदर खाने विरोध के बावजूद वह एक बार फिर कांग्रेस पर जमा कब्जा जमाते नजर आ रहे हैं ।जहां वे विधायक दल के नेता के रूप में फिर से अपनी भूमिका में नजर आएंगे वहीं अध्यक्ष भी उनकी पसंद का होगा। अब देख लेना जितने जिला अध्यक्ष हैं वह नए अध्यक्ष के पीछे लामबद्ध होते दिखाई देने लगेंगे। लेकिन स्थिति यह भी है कि हरियाणा के कांग्रेस के नये अध्यक्ष की अहमियत पार्टी के नेता राहुल गांधी के यहां बहुत बढ़ जाएगी।

और पढ़े  स्तनपान की दर में गिरावट: पहले छह माह तक केवल मां का दूध पाने वाले शिशुओं का प्रतिशत 52.5 से घटकर 40.8 रह गया

 

 


Spread the love
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love