दुर्गा अष्टमी 2025: 29 या 30 सितंबर कब है दुर्गा अष्टमी? जानें कन्या पूजन का मुहूर्त…

Spread the love

 

 

श्विन मास मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी या महाअष्टमी के रूप में मनाया जाता है। नवरात्रि का यह आठवां दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की आराधना के लिए समर्पित होता है। इस अवसर पर मां महागौरी की विशेष पूजा, व्रत और कन्या पूजन का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि महाअष्टमि किस दिन मनाई जाएगी और कन्या पूजान की सही तिथि क्या है।


दुर्गा अष्टमी 2025 की तिथि
दृक पंचांग के अनुसार इस वर्ष अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर, सोमवार को शाम 4:31 बजे से होगी और इसका समापन 30 सितंबर, मंगलवार को शाम 6:06 बजे होगा। उदयातिथि को मान्यता देते हुए, दुर्गा अष्टमी 30 सितंबर को मनाई जाएगी।

 

 

कन्या पूजन 
नवरात्रि में कन्या पूजन को विशेष महत्व दिया गया है। सामान्यतः लोग सभी नौ दिनों में कन्याओं का पूजन कर सकते हैं, लेकिन अधिकांश श्रद्धालु दुर्गा अष्टमी और महानवमी पर ही इसे करते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन 30 सितंबर और 1 अक्तूबर को महानवमी पर किया जाएगा।

 

 

शुभ योग और नक्षत्र
इस वर्ष दुर्गा अष्टमी पर शोभन योग बन रहा है, जो 1 अक्तूबर की रात 1:00 बजे तक रहेगा। उसके बाद अतिगंड योग प्रारंभ होगा। शोभन योग को अत्यंत मंगलकारी माना जाता है, जिसमें पूजा-पाठ और शुभ कार्य करना श्रेष्ठ होता है। इस दिन प्रातःकाल तक मूल नक्षत्र रहेगा और सुबह 6:17 बजे से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आरंभ होगा। इन शुभ संयोगों में मां दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है।

और पढ़े  अमेरिका के अलास्का में चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलटों समेत 8 लोग लापता

 

दुर्गा अष्टमी का पूजन मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 4:37 से 5:25 बजे तक (स्नान व ध्यान के लिए उत्तम)
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:47 से 12:35 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:47 से 12:35 बजे तक

 

 

 

अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए “न्यू भारत” उत्तरदायी नहीं है।


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love