उत्तराखंड : धामी सरकार ने रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का दिया तोहफा….

Spread the love

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद परिवहन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मुफ्त बस यात्रा को लेकर आदेश जारी किया। उन्होंने परिवहन निगम के एमडी को भेजे आदेश में कहा है कि कोविड महामारी के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर बस संचालन के लिए जारी आदेशों का पालन सुनिश्चित करते हुए रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित रोडवेज बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस सुविधा को देने पर होने वाले खर्च को सरकार वहन करेगी। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रपुर- पुलिस लाइन में खड़ी सीज बाइकों में लगी आग, 3  दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *