यहाँ अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़..जंगल के बीच में बन रहे थे हथियार, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

आगरा में थाना डौकी क्षेत्र के नर काकर गांव में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस को फैक्ट्री से अवैध हथियार व उनके निर्माण में प्रयोग होने वाला सामान भी मिला है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

डीसीपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि काकर गांव के जंगल में खंडहर पड़े मकान में आरोपी सचिन और रघुवीर निवासी राजाखेड़ा धौलपुर, सियाराम निवासी दौलता खुर्द और मोनू निवासी ककरेली बहेड़ी, फतेहाबाद अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने सचिन, रघुवीर और सियाराम को गिरफ्तार किया है।
आरोपी मोनू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपियों के पास 15 अवैध हथियार और भारी मात्रा में हथियार बनाने का सामान मिला है।
और पढ़े  कार के दरवाजों में बना था गुप्त खाना, आयकर टीम को मिले 2.65 करोड़ रुपये, शाहजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…