अयोध्या- आज नवरात्र के पहले दिन रामकोट की परिक्रमा को उमड़े संत और श्रद्धालु, राम मंदिर से की शुरुआत

रामनगरी अयोध्या में सोमवार को रामकोट की परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू की गई रामकोट की नित्य परिक्रमा भक्तों की आस्था का केंद्र बन गई है। परिक्रमा में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।

नवरात्र के पहले दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राम मंदिर के प्रवेश द्वार से रामकोट की परिक्रमा की। जय श्री राम के जयघोष से पूरा परिक्रमा पथ गूंजता रहा। परिक्रमा को एक माह पूरे हो चुके हैं और नित्य श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
परिक्रमा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। परिक्रमा में हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी रमेश दास और डॉ. चंद्रगोपाल पांडेय सहित बड़ी संख्या में संत और श्रद्धालु शामिल रहे।
और पढ़े  UP: रिटायरमेंट के बाद भी नहीं खत्म होगी नौकरी, 70 साल तक सेवाएं देते रहेंगे डॉक्टर
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…