सूर्य ग्रहण: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज,इस समय होगा ग्रहण शुरू,जानें इसका प्रभाव और भारत में कहां-कहां दिखाई देगा

Spread the love

ज रविवार, 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण खंडग्रास होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत करीब रात 11 बजे से होगी जो देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। आज सर्वपितृ अमावास्या भी है जिसमें पितरों को विदाई दी जाएगी।

 

15 दिनों के अंतराल पर आज 21 सितंबर को दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा जो साल 2025 का आखिरी ग्रहण होगा। आपको बता दें इससे पहले इसी महीने 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण पितृपक्ष के शुरू होने वाले दिन पर था और अब जब 21 सितंबर को सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर पितृ पक्ष खत्म होगा तो उस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा और धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब राहु-केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं, जिससे कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। वहीं खगोलीय नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां और किस समय लेगा और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

 

 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जो 21 सितंबर 2025, रविवार के दिन लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगा और जो 22 सितंबर को देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। इस खंडग्रास की अवधि करीब 4 घंटे और 24 मिनट की होगी। 

और पढ़े  शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा पर खतरा?: बंगाल STF का बड़ा एक्शन, हमीम मंडल की करीबी अर्पिता झारखंड से गिरफ्तार

 

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा ?
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। 


Spread the love
  • Related Posts

    ₹2 हजार से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर क्या लग सकता है चार्ज, नए कानून से क्या बदल जाएगा?

    Spread the love

    Spread the loveक्या 2,000 रुपये से ज्यादा के यूपीआई पेमेंट पर चार्ज लग सकता है? संसद से एक संशोधन विधेयक पारित होने के बाद यही चर्चा सबसे ज्यादा हो रही…


    Spread the love

    झारखंड के प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में उतरी CJP, प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा रांची

    Spread the love

    Spread the loveकॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा…


    Spread the love