जुबीन गर्ग: PM मोदी ने जुबीन गर्ग के निधन पर जताया दुख, कई गायकाें ने किया याद

आज शुक्रवार को मनोरंजन जगत में एक ऐसी खबर आई, जिसने सबकों हैरान कर दिया। मशहूर असमिया गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग का सिंगापुर में दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। बताया जा रहा है वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान उनका 52 साल की उम्र में निधन हो गया। इस घटना के सुनने के बाद सेलेब्स और राजनेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- अचानक निधन से स्तब्ध हूं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, ‘लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। उन्हें संगीत में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा।’

शान ने जुबीन के साथ पुरानी तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मशहूर सिंगर शान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत गायक जुबीन के साथ कुछ पुराने पलों को शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जुबीन सच में बादशाह था, अपनी शर्तों पर जिया और चला गया।’
और पढ़े  जोधपुर में अग्निकांड: केमिकल फैक्टरी में आग लगने से कई हताहत, 14 घायल अस्पताल में भर्ती
  • Related Posts

    अरुणाचल प्रदेश में असम राइफल्स पर हमला, एक जवान बलिदान, 4 जवान घायल

    अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत…

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…