जुबीन-  गायक जुबीन गर्ग का निधन, स्कूबा डाइविंग के दौरान हुआ हादसा,अस्पताल में तोड़ा दम

Spread the love

शहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में दुखद दुर्घटना में निधन हो गया। वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। सिंगापुर पुलिस ने उन्हें बचाया और पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। काफी मशक्कत के बावजूद, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

प्रदर्शन से पहले निधन
जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर में थे। यहां उन्हें 20 सितंबर को प्रदर्शन करना था। उनकी अचानक मृत्यु ने प्रशंसकों और पूरे असमिया समुदाय को हैरान कर दिया है। उनके जाने से भारतीय संगीत उद्योग में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है।
बॉलीवुड के लिए गाए मशहूर गाने
जुबीन गर्ग ने साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘गैंगस्टर’ का गाना ‘या अली’ गाया था। इस गाने से वह काफी मशहूर हुए थे। उन्होंने साल 2002 में रलीज हुई फिल्म ‘कांटे’ का गाना ‘जाने क्या होगा रामा रे’ गाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘नमस्ते लंदन’ का गाना ‘दिलरुबा’ गाया था।

चाहने वाले मना रहे शोक
जुबीन गर्ग को असम, पूर्वोत्तर और दूसरी जगहों से श्रद्धांजलि दी जा रही है और उनके लिए संवेदनाएं जताई जा रही हैं। जुबीन गर्ग इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में एक थे। ऐसे में लोग उनके निधन पर शोक मना रहे हैं।

पूर्व सांसद ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राज्यसभा सांसद रिपु बोरा ने एक्स पर गायक को अंतिम श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा ‘हमारे सांस्कृतिक प्रतीक ज़ुबीन गर्ग के असामयिक निधन से गहरा सदमा और दुख हुआ है। उनकी आवाज, संगीत और साहस ने असम और अन्य जगहों की पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनके परिवार, प्रशंसकों और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। श्रद्धांजलि।’

Spread the love
और पढ़े  स्नैपचैट पर मुकदमा- बच्ची से दुष्कर्म के मामले में परिवार ने कंपनी को ठहराया जिम्मेदार, कोर्ट पहुंचा मामला
  • Related Posts

    वेनेजुएला में फिर लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में 4.9 रही तीव्रता

    Spread the love

    Spread the love वेनेज़ुएला में 4.9 तीव्रता का नया भूकंप वेनेज़ुएला में बड़े भूकंपों के कुछ दिनों बाद ही 4.9 तीव्रता का नया भूकंप महसूस किया गया। वेनेजुएला में राहत…


    Spread the love

    West Asia- अमेरिका ने ईरान पर हमले का जारी किया वीडियो, इस्राइल-लेबनान ने शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इस्राइल और लेबनान के बीच एक शुरुआती शांति समझौते की घोषणा की है। इसे कई महीनों से जारी संघर्ष…


    Spread the love