Bihar:- मूर्ति तोड़ने पर पूर्णिया में बवाल, आगजनी और तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

Spread the love

 

 

पूर्णिया जिले के मजगामा हाट इलाके में शुक्रवार को तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यहां मां दुर्गा की एक निर्माणाधीन मूर्ति में तोड़फोड़ कर दी गई, जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर आगजनी की और कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दी।

इस दौरान भीड़ ने तोड़फोड़ के आरोप में एक मुस्लिम युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन भीड़ ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और हालात काबू में करने के लिए 3 से 4 राउंड हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए आसपास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी युवक ने मूर्ति तोड़ने की बात स्वीकार कर ली है, हालांकि उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। आरोपी युवक इसी गांव का रहने वाला बताया गया है।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मजगामा के मुखिया अबू जागीर ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनका गांव हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक रहा है और ऐसी घटनाएं बेहद अफसोसजनक हैं। साथ ही, उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।


Spread the love
और पढ़े  Bihar- आखिरी कैबिनेट बैठक में CM नीतीश कुमार ने बताया फैसला, अब इस्तीफा देने के लिए जाएंगे
  • Related Posts

    बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

    Spread the love

    Spread the loveमध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन…


    Spread the love

    Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात में बज रहे बाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना…


    Spread the love