Nepal Gen Z: ‘जेन-जी आंदोलन के समय सरकार ने गोली चलाने को नहीं कहा’, दावे खारिज कर बोले पूर्व प्रधानमंत्री ओली

 

 

नेपाल के अपदस्थ प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी सरकार ने 8 सितंबर को आंदोलन के पहले दिन ‘जेन-जी’ विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश दिया था, जिसमें तकरीबन 19 लोग मारे गए थे। बता दें कि नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष ने इसके बजाय घुसपैठियों को इस त्रासदी के लिए ज़िम्मेदार ठहराया।

 

पूर्व पीएम ओली ने संदेश जारी कर किया दावा
पूर्व पीएम ओली ने देश के संविधान दिवस पर जारी एक संदेश में दावा किया, ‘सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश नहीं दिया था।’ इस दौरान उन्होंने ये भी दावा किया, ‘प्रदर्शनकारियों पर स्वचालित बंदूकों से गोलियां चलाई गईं, जो पुलिसकर्मियों के पास नहीं थीं, और इसकी जांच होनी चाहिए।”

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों में घुसपैठ का दावा करते हुए, सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष ने कहा, ‘घुसपैठ करने वाले षड्यंत्रकारियों ने आंदोलन को हिंसक बना दिया, और इस तरह हमारे युवा मारे गए।’ जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए, ओली ने घटना की जांच की मांग की।

और पढ़े  ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ
  • Related Posts

    विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान- हमारी चिंताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं

    भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की सुरक्षा प्राथमिकताओं को लेकर अमेरिका गंभीर नहीं है और ये ही…

    ओडिशा: महानदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, राज्य में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    ओडिशा सरकार ने पिछले चार दिनों में लगभग 1.4 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है, क्योंकि बाढ़ की एक नई लहर ने कई जिलों को प्रभावित किया है।…