अयोध्या: कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर 27 से

Spread the love

प्रति वर्ष की भांति इस साल भी विश्व हिन्दू परिषद और अशोक सिंहल फाउंडेशन 27 सितम्बर से कारसेवकपुरम में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण और सहायता उपकरण वितरण शिविर लगाएगा। इसका आयोजन श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर आन्दोलन के पुरोधा अशोक सिंहल के जन्म दिवस पर किया जाता है। शिविर पहली अक्टूबर तक चलेगा। इसके लिए पंजीकरण 22 सितम्बर तक चलेगा।
यह जानकारी आज विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री चम्पत राय ने पत्रकारों को दी। वे कारसेवक पुरम में पत्रकारों से संबोधित थे।


उन्होंने बताया कि शिविर की तिथि और स्थान नियत है। पंजीकृत दिव्यांगों को आवश्यकता के दिन बुलाया जाएगा। दोपहर भोजन की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा कान की मशीन चाहने वालों की श्रवण शक्ति जांचने का काम भी होगा। ऐसे में प्रमाण पत्र लेकर आने की आवश्यकता नहीं रहेगी। साथ ही रक्त जांच में थायराइड भी सम्मिलित होगा। ह्वीलचेयर, ट्राईसाईकिल, चश्में भी बांटे जाएंगे। इसमें एमटूके नाम का व्यापारिक संस्थान भी जुड़ा है। जांच पड़ताल का काम तकनीकी रूप से समृद्ध लोगों की टोली करेगी।

 

 

 


Spread the love
और पढ़े  Timing Change: भीषण गर्मी के कारण इस जिले में बदल गया स्कूलों का समय, अब ये होगा नया टाइम 
  • Related Posts

    अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी, धड़ की तलाश में पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveकोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का…


    Spread the love

    15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को सेना ने हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट, देखें…

    Spread the love

    Spread the love   नगर के काशीराम आवास कॉलोनी के पास बने पानी की टंकी की सीढ़ी टूट कर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो…


    Spread the love