शाहजहाँपुर-  जिला स्तरीय नवाचार महोत्सव,क्षिक्षकों कों मिले पुरस्कार

 

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में दो दिवसीय जिला स्तरीय नवाचार महोत्सव एवं ज्ञान-साझा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना था, जिसके अंतर्गत शिक्षण एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में अपनाई गई सफल शिक्षण विधियों, नवाचारों एवं शिक्षकों के अनुभवों को साझा किया गया। शिक्षकों को प्रभावशाली शिक्षण तकनीकों की जानकारी दी गई, जिससे कक्षा शिक्षण में सुधार हो सके।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों ने अपने शैक्षिक नवाचारों और शिक्षण सामग्री को प्रदर्शित करने के लिए स्टॉल लगाए तथा अन्य शिक्षकों के साथ अपने अनुभव और प्रभावशाली पद्धतियाँ साझा कीं।

शाहजहाँपुर-  जिला स्तरीय नवाचार महोत्सव,क्षिक्षकों कों मिले पुरस्कार
कार्यक्रम का समापन शिक्षा विभाग की निर्णायक समिति द्वारा परिणामों की घोषणा के साथ हुआ। विभिन्न स्तरों पर चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया:
प्राथमिक स्तर पर तिलहर ब्लॉक की शिक्षिका रुचि रानी को पुरस्कार प्रदान किया गया।
उच्च प्राथमिक स्तर पर पुवायां ब्लॉक की शिक्षिका पारुल मौर्य को सम्मानित किया गया।
माध्यमिक स्तर पर नगर क्षेत्र की शिक्षिका नेहा को सम्मान प्राप्त हुआ।
शिक्षक-प्रशिक्षक स्तर पर अमित कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा गया।
निर्णायक मंडल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनके समर्पण और नवाचारों की सराहना की।

और पढ़े  काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था, महावत का ट्रॉमा सेंटर में चल रहा इलाज
  • Related Posts

    UP- ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बच्ची की तलाश जारी

    यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के…

    लखनऊ: बाढ़ से बर्बाद हुए फैजुल्लागंज व पुराने शहर की 58 सड़कें बनेंगी, कई इलाकों में पूरी तरह से बहीं

    बाढ़ से बर्बाद हुईं फैजुल्लागंज और पुराने शहर की 58 सड़कों के पुनर्निर्माण की योजना तैयार की गई है। नगर निगम ने इन कार्यों के लिए 126 करोड़ रुपये से…