नेता आजम खां को HC से मिली बड़ी राहत, क्वालिटी बार पर कब्जा मामले में जमानत मंजूर

Spread the love

 

रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामला में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जेल में बंद सपा नेता व पूर्व मंत्री आजम खां की जमानत मंजूर कर ली है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। जमानत अर्जी पर वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्ला और मोहम्मद खालिद ने बहस की थी।

रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जे के मामले में आजम खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 21 अगस्त को हाईकोर्ट ने सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। 21 नवंबर 2019 को क्वालिटी बार के मालिक गगन अरोड़ा की शिकायत पर तत्कालीन राजस्व निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने जफर अली जाफरी, आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला आजम को नामजद किया था।

आजम खां के वकील और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता इमरान उल्लाह ने बताया कि इस मुकदमे में जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री आजम खां के जेल से बाहर आने की संभावना बढ़ गई है। कहा कि आजम को को लगभग सभी मुकदमो में राहत मिल चुकी है। संभावना है कि वह शीघ्र जेल से रिहा हो सकते हैं।

Spread the love
और पढ़े  सब लूट लिया: इंस्टा पर युवती से दोस्ती की, फिर नशीली पेस्टी खिलाकर बनाए संबंध, यहीं नहीं रुका युवक
  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने दिया आदेश- अतीक के बेटे उमर को छोटे भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट ने भाई अबान अहमद की मिट्टी में शामिल होने के लिए जेल में बंद अली अहमद और उमर अहमद को पैरोल पर रिहा करने का आदेश…


    Spread the love

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love